बड़ी खबर : चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी, अभिषेक सिंह सहित 6 गिरफ्तार

रायपुर, 06 अप्रैल (वेदांत समाचार)। रायपुर की तिल्दा पुलिस ने चीटफंड कंपनी के 6 लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपियों ने तिल्दा के एक मकान में एन.आई.सी.एल. नामक चिटफण्ड कंपनी का कार्यालय खोला था, जहां पीड़ितों को लुभावनी स्कीम का झांसा देकर अपना शिकार बनाया करते थे। मामले में पुलिस ने अभिषेक सिंह, हरीश शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह, निरंजन सक्सेना, आशीष चौहान और लखन सोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामला 2017 का है। आरोपियों के खिलाफ देश के कई राज्यों के ठगी के अनेकों प्रकरण दर्ज है। वहीँ आरोपी वर्तमान में सी.बी.आई. भुवनेश्वर (उड़ीसा) में दर्ज ठगी के प्रकरण में भुवनेश्वर (उड़ीसा) जेल में बंद थे। आरोपियों को भुवनेश्वर (उड़ीसा) जेल से प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लाया गया है।