भारती के बाद गुरमीत सिंह के घर गुंजी किलकारी,

एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पहली बार पेरेंट्स बन गए हैं। रविवार (3 अप्रैल) को देबिना ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी गुरमीत ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी है। इसके साथ गुरमीत ने एक खूबसूरत-सा कैप्शन भी लिखा है। देबिना ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।

https://twitter.com/gurruchoudhary/status/1510851584816660483?s=20&t=D0OZNKg7yxk20HEMZmuUHg

गुरमीत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा हाथ दिखता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।