दुनिया भर में फेमस हैं ये खतरनाक ट्रेन रूट,

जब बात घूमने की आती है तो हमारे मन में काफी सारी चीजें चलती रहती हैं, जैसे उस जगह के नजारे या फिर खाना। ट्रैवल बजट को लेकर जब सोचते हैं तो ट्रेन से बेहतर कुछ नहीं लगता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दुनिया भर में कुछ ट्रेन रूट्स ऐसे हैं जो काफी खतरनाक है। तो आज जानते हैं दुनिया भर में फेमस कुछ खतरनाक रेलवे रूट्स के बारे में।

चेन्नई रामेश्वरम रेल रूट, भारत

रामेश्वरम द्वीप तक जाने के लिए रेल रूट को समुद्र के ऊपर बनाया गया था। यह 1914 में खुला था और समुद्र के 2065 मीटर को पार करता है। पुल को पैडमैन ब्रिज कहा जाता है और यह भारतीय इंजीनियरिंग के चमत्कारों में से एक है।

अर्गो गेडे ट्रेन रेल रूट

यह ट्रेन जकार्ता से बांडुंग तक चलती है। तीन घंटे की ये सवारी पूरी तरह से रोमांच से भरी हुई है। इसके द्वारा लिया जाने वाला प्रमुख रूट इंडोनेशिया में हाई सिकुरुतुग तोरण ट्रेस्टल पुल है। यहां से यात्रियों को डीप सब ट्रोपिकल वैली का नजारा देखने को मिलता है। ये काफी खतरनाक है।

व्हाइट पास और युकोन रूट, अलास्का

यह स्केगवे, अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन के पोर्ट का कनेक्टिंग रूट है। इस रेल रूट को ‘क्लिफ टू क्लिफ’ कहा जाता है। आजकल इस रूट का इस्तेमाव सिर्फ पर्यटन उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह एक अद्भुत अनुभव है और सबसे खतरनाक सवारी में से एक है।

 एसो मिनामी रूट, जापान

एक एक्टिव ज्वालामुखी के पास से गुजरते हुए, एसो मिनामी रूट को दुनिया के खतरनाक रेलवे ट्रैकों में से एक माना जाता है। ये जापान के सबसे बड़े एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एसो को पार करता है। इसके अलावा, ट्रेन नाजुक लोहे के पुल से गुजरती है, जो संकरा और बिना बाड़ वाला है।

5) ट्रेन ए लास न्यूब्स, अर्जेंटीना

ट्रेन ए लास न्यूब्स साल्टा, अर्जेंटीना और पोलवोरिलो, चिली को जोड़ने वाला 217 किमी लंबा रूट है। इसकी शुरुआत 1921 में हुई थी और इसे पूरा होने में 27 साल लगे। यह 1948 में शुरू हुआ था। ये सबसे ऊंचे पहाड़ों और सबसे गहरी घाटियों से होकर गुजरता है।