दुर्लभ कछुए ने बटोरी सुर्खियां, 70 साल की उम्र में बना 2 बच्चों का पिता

दुनिया में ऐसे कई जीव हैं, जिनकी संख्या दिन ब दिन कम होते जा रही हैं। उन्हीं जीवों में से एक है कछुआ कछुओं भी भी बहुत सी प्रजाति होती हैं, लेकिन आज हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं वह बेहद ही दुर्लभ कछुआ है। इस प्रजाति का नाम गैलापागोस प्रजाति है, जो काफी विशाल होते हैं, लेकिन यह लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में इसी प्रजाति का एक 70 साल का कछुआ काफी सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि वह पहली बार पिता बना है। 

70 साल का ये गैलापागोस प्रजाति का कछुआ अपने जीवनकाल में 70 साल की उम्र में पहली दो कछुओं का पिता बना है। अपनी प्रजनन क्षमता की वजह से ही इसकी चर्चा दुनिया में हर तरफ है। ब्रिटेन में तो पहली बार इस प्रजाति के कछुए ने बच्चों को जन्म दिया है। 

50 साल छोटी मादा के साथ पैदा किए बच्चे  

ऑक्सफोर्डशायर के वर्ल्ड ज़ू में रहने वाले इस विशाल कछुए का नाम डिर्क है। इसने 21 साल की मादा कछुआ चार्ली के साथ मिलकर 2 बच्चों को जन्म दिया है। की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चे किवी जितने बड़े हैं, जिनका वज़न 67 और 69 ग्राम है। यह दोनों ही बच्चे मादा कछुआ हैं। इन बच्चों का खास ख्याल रखा जा रहा है। डिर्क पिछले 3 साल की कोशिश के बाद अब जाकर पिता बन पाया है। 

6 फीट तक बढ़ती है इनकी लंबाई

कछुओं की इस खास प्रजाति के बारे में कहा जाता है कि इनकी लंबाई 6 फीट तक होती है। ये बहुत जोर से घुर्राने की आवाज़ निकालते हैं। कहा जाता है कि 19वीं सदी में इन कछुओं की संख्या काफी थी। लेकिन, अब अब महज 15 हज़ार कछुए ही बचे हैं। यह अपने बड़े आकार, वज़न और लंबी गर्दन की वजह से पहचाने जाते हैं। इनकी घटती प्रजनन क्षमता और जनसंख्या जीव विज्ञानियों के लिए अब चिंता का विषय बन गई है। ऐसे में ये दो बच्चों का जन्म लेना इस दिशा में कुछ सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।