अब डंडा लेकर वाक करते हैं ग्वालियर के लोग

ग्वालिय 1 अप्रैल (वेदांत समाचार) में आवारा श्वानों का आतंक बरकरार है, बल्कि गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी अधिक बढ़ गई है। गर्मी बढ़ते ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर रोज लोगों को श्वानाें द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्वालियर की सड़कों पर अब श्वानाें से बचने के लिए अब लोग डंडा लेकर चल रहे हैं। इनमें खासकर सुबह की और शाम की सैर करने वाले शामिल हैं। कुछ रोज पहले हास्पिटल रोड पर पैदल जा रहे किशोर पर तीन से चार श्वान झपट पड़े और पैर में काट लिया। किशोर इतना डर गया कि डिवाइडर की आड़ ले ली। काफी चिल्लाने के कारण श्वान वहां से भाग गए। रात में ही वह इंजेक्शन लगवाने के लिए जेएएच गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। किशोर ही नहीं बल्कि रोज श्वान कई लोगों को काट रहे हैं। दो सौ से ज्यादा लोग रोज अस्पतालों में एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।

 ग्वालियर में आवारा श्वानों का आतंक बरकरार है, बल्कि गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी अधिक बढ़ गई है। गर्मी बढ़ते ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर रोज लोगों को श्वानाें द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्वालियर की सड़कों पर अब श्वानाें से बचने के लिए अब लोग डंडा लेकर चल रहे हैं। इनमें खासकर सुबह की और शाम की सैर करने वाले शामिल हैं। कुछ रोज पहले हास्पिटल रोड पर पैदल जा रहे किशोर पर तीन से चार श्वान झपट पड़े और पैर में काट लिया। किशोर इतना डर गया कि डिवाइडर की आड़ ले ली। काफी चिल्लाने के कारण श्वान वहां से भाग गए। रात में ही वह इंजेक्शन लगवाने के लिए जेएएच गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। किशोर ही नहीं बल्कि रोज श्वान कई लोगों को काट रहे हैं। दो सौ से ज्यादा लोग रोज अस्पतालों में एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।