मकान में ब्रांडेड कंपनी की चाय पत्ती बनाकर बाजार में बेच रहा था व्यवसायी

बिलासपुर।31 मार्च (वेदांत समाचार) आसमा सिटी स्थित मकान में ब्रांडेड कंपनी की नकली चाय पत्ती बनाकर बेचने वाले युवक को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और कापी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

नई दिल्ली के बसंत कुंज में रहने वाले रविंद्र सिंह(31) एसड्यूस कंसलटेंसी में इन्वेस्टिंग आफिसर हैं। उनकी कंपनी हिंदूस्तान लिवर के उत्तपादों के नकली सामान की जांच करती है। कंपनी के अधिकारियों को पता चला कि बिलासपुर के बाजार मंे रेड लेबल चाय के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने शहर के दुकानों में जांच की। इसमें पता चला कि आसमा सिटी में रहने वाला सूरज दरियानी अपने मकान में रेड लेबल चाय के नकली उत्पाद बनाकर बेचता है।

उन्होंने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की। एसपी पास्र्ल माथुर के निर्देश पर सकरी पुलिस अधिकारियों के साथ सूरज के आसमा सिटी स्थित मकान में पहुंची। मकान में 14 किलो खूला चाय, डिब्बा पैक करने वाला मशीन, खाली कार्टून मिला। इसकी पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से इसकी तस्दीक कराई। अधिकारियों ने बताया कि रेड लेबल से मिलते जुलते डिब्बे हैं। पूछताछ में आरोपित व्यवसायी ने बताया कि वह बाजार से खूले चाय लाकर रेड लेबल के मिलते जुलते डिब्बे में भरकर दुकानों में पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपित को कापी राइट एक्ट व धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।