जल्द करें संपत्तिकर का भुगतान, अन्यथा निगम वसूलेगा जुर्माना…

रायपुर 31 मार्च (वेदांत समाचार)।  छूट के साथ बकाया संपत्तिकर जमा करने के लिए लोगों के पास बस आज, 31 मार्च तक का समय है। इसके बाद शुक्रवार से निगम 6 फीसदी जुर्माना के साथ कर वसूलेगा। बता दें नगर निगम मुख्यालय समेत जोन कार्यालयों में शिविर लगाकर करों की वसूली की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि 29 मार्च तक 155 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। वही कयास लगाया जा रहा है कि दो दिनों में 10 से 20 करोड़ रुपए राजस्व और प्राप्त होने की उम्मीद है।

जिन लोगों ने अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किया है, वे 31 मार्च से पहले निकटवर्ती जोनों में कर सकते हैं। बकाया कर जमा करते समय किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने सुबह से लेकर रात में अंतिम कर दाता के आने तक राजस्व कर्मियों को अपने-अपने जोन कार्यालयों में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।