ग्रीष्म काल में रोज सैकड़ों लोगों की प्यास बुझा रही है सत्संग कीर्तन मंडली

30 मार्च (वेदांत समाचार) भीषण गर्मी में जब लोगों के कंठ सूख जाते हैं तब यहां आकर लोगों को राहत मिलती है। संत हिरदाराम नगर मेन रोड पर स्थापित ठंडे पानी की मशीने सैकड़ों लोगों की रोज प्यास बुझाती है।

सत्संग कीर्तन मंडली ने करीब एक दशक पहले संत हिरदाराम नगर मेन रोड पर ठंडे पानी की मशीन स्थापित की थी। शिव मंदिर गोल चक्र के निकट स्थापित इस मशीन में रोज 2000 लीटर से अधिक पानी भरा जाता है। यहां से गुजरने वाले राहगीर ठंडा पानी पी कर गला तर करते हैं। इसी के निकट मिनी बसों एवं मैजिक का स्टॉपेज है यहां भी बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं उनके लिए भी प्याऊ उपयोगी साबित हो रहा है। सत्संग कीर्तन मंडली के सेवादार ओम मंगतानी बताते हैं कि इस मशीन की स्थापना संत महात्माओं की प्रेरणा से की गई है। संत हिरदाराम नगर मेन रोड पर संत ज्ञानदीप सेवा मंडली की ओर से भी जगह जगह अस्थाई प्याऊ स्थापित किए जाते हैं। ग्रीष्म काल में यह प्याऊ हजारों लोगों की प्यास बुझाते हैं। नगर निगम की ओर से इनमें रोज पानी भरा जाता है। मानव सेवा के प्रतिक संत हिरदाराम जी की प्रेरणा से यहां पर अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

आध्यात्मिक जनजागृति अभियान भी सत्संग कीर्तन मंडली की ओर से हार्दिक जनजागृति अभियान भी चलाया जा रहा है। मंडली की ओर से हर साल हरि ओम गुरु ओम की अखंड धुनी का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से नागरिकों को आध्यात्मिक राह पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। सेवादार ईश्वर संभानी के अनुसार आध्यात्मिक धुनी ने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंडली की ओर से कोरोंना काल में भी कई सेवा कार्य किए गए। मंडली मानव सेवा ही माधव सेवा है को आधार मान कर सेवा कार्य करती है। मंडली से जुड़े सेवादार कहते हैं कि किसी प्यासे की प्यास बुझाना और किसी गरीब की सेवा करने से मन को असीम शांति का अनुभव होता है। सेवा कार्य सभी को करना चाहिए।