सारा गांव में नवधा- रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महन्त

जांजगीर चांपा,29 मार्च, (वेदांत समाचार)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत गत दिवस अपने गृहनगर सारा गांव में आयोजित नवधा- रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए।
डॉ महंत गत रविवार को सुबह अपने गृह नगर के वार्ड क्रमांक- चार गायत्री मोहल्ले में चल रहे नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नगर के प्रधान इष्ट देव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके पूर्व डॉ महंत ने अपने निवास में अंचल से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण कराने का भरोसा दिया। डॉ महंत बी डी महंत वार्ड निवासी वयोवृद्ध सेवा निवृत शिक्षक हरप्रसाद राठौर के घर पहुंच कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान श्रीमती कमला राठौर, देवी सिंह, डॉ दिनेश सिंह , दिग्विजय सिंह, नम्रता, दिव्या, अंशु सहित परिवार के लोगों ने डा महंत का आत्मीय स्वागत किया।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर, संतोष गौटिया,पार्षद गण अधिकारी, कर्मचारी और सारा गांव सहित आसपास के लोग उपस्थित थे।