महाराष्ट्र में लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मामले लिए जाएंगे वापस, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल का ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार धीमी भले ही पड़ गई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इन सब के बीच महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बताना चाहते हैं कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इसका ऐलान किया है। 

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है कि कोविड काल में लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़े मामलों में दर्ज किए गए सभी केस को वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब इसे इसी सप्ताह कैबिनेट में पेश किया जाएगा और जैसे ही मंजूरी मिल जाएगी वैसे ही दर्ज मामले वापस लेने शुरू कर दिए जाएंगे।