कोल इंडिया लिमिटेड  (Coal India Limited) में 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल


कोरबा,26 मार्च (वेदांत समाचार)। कोल इंडिया लिमिटेड  Coal India Limited में होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल nationwide strike को सफल बनाने के लिए रणनीति बनने लगी है। दीपका में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें रणनीति तैयार की गई। कालोनी में जनसर्पक अभियान भी चल रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड  Coal India Limited में 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होने जा रहा है। दीपका में संयुक्त मोर्चा की बैठक united front meeting ली गई। जिसमें सीके सिन्हा, सजीव शर्मा, रेशम लाल, सतीश सिंह,मनोज सिंह,सहित अनेको सदस्य थे। जिसमें कहा गया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। कालोनी में जनसंर्पक अभियान public relations campaign शुरू कर दिया गया है।

सभी कामगारों को जवाबदारी दी गई है। इधर अधिकारियों ने उत्पादन अधिक करने के लिए कामगारों को सुझाव दे रहे है। हड़ताल का असर कम पड़े इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। गेवरा में जेसीसी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में दीपक उपाध्य, एलपी अगरिया, गोपाल यादव, देवेन्द्र मिश्रा, जनाराम कर्ष, अजय सिंह, रेशमलाल यादव मौजूद थे।