अयोध्यापुरी में अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन


संतोष गुप्ता ,25 मार्च (वेदांत समाचार)। दर्री क्षेत्र के अयोध्यापुरी ग्राम में चैत्र कृष्ण पक्ष-5 के पावन अवसर पर लगातार 27 वां वर्ष अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवधा रामायण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर भाटापारा तालाब पहुंचा वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरे गये, कलश में जल भर कर क्षेत्र के मुख्य मार्ग होते हुए नवधाचौक आयोजन स्थल पर पहुंचे उक्त गरिमामय आयोजन में अपनी-अपनी कला भक्ति की प्रस्तुति देने आसपास के गांवों की टोलियां पहुंच रही हैं। अखंड नवधा रामायण मे क्षेत्र के दूरदराज के लोग नवधा रामायण का रसपान करने बड़ी संख्या में पहुंच रही है

आयोजन समिति द्वारा पूरे आयोजन तक आने वाले भक्ति रस के श्रोताओं के लिए नौ दिनों तक के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग भोजन प्रसादी ले रहे हैं। अखंड नवधा रामायण को सफल बनाने में नवधा प्रमुख संतोष कुमार साहू अध्यक्ष मोहित राम बरेठ उपाध्यक्ष रघुनंदन गवेल राकेश बघेल कोषाध्यक्ष छवि कुमार साहू सचिव मनहरण लाल यादव उप.कोषाध्यक्ष अजय राठौर विशेष सलाहकार मुकुंद यादव रामकुमार गभेल. दिलहरण गभेल मनोज बघेल सहित अन्य ग्रामवासी जुटे हुए हैं।