कंगाली की कगार पर श्रीलंका, गहराया तेल संकट, पेट्रोल पंप पर सेना तैनात

Sri Lanka Fuel Crisis। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब भीषण ईंधन संकट पैदा हो गया है। श्रीलंका के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल व डीजल अब उपलब्ध है और लोगों को चूल्हा जलाने के लिए मिट्टी के तेल व गैस की भी कमी हो रही है। बढ़ते ईंधन संकट के बीच श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए श्रीलंकाई सरकार को पेट्रोल और गैस स्टेशनों पर सेना की तैनाती का आदेश दे दिया है।

श्रीलंकाई सरकार के प्रवक्ता रमेश पथिराना ने कहा है कि गुस्साई भीड़ ने कोलंबो में एक मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया और सोमवार को मिट्टी का तेल नहीं खरीद पाने के कारण घंटों यातायात बाधित रहने के बाद सैनिकों को तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साई महिलाओं के एक समूह ने खाना पकाने के चूल्हे के लिए आवश्यक मिट्टी के तेल की कमी का विरोध करने के लिए एक पर्यटक कोच को रोक दिया।

श्रीलंका में बीते 70 सालों की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी

श्रीलंका फिलहाल बीते 70 सालों की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। पूरे देश में जनता को बिजली, भोजन और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है। गरीब परिवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।