भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा को खेसारी लाल यादव से हुआ ‘इश्क’, देंखे कैमिस्ट्री

22 मार्च (वेदांत समाचार)। : भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह और खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो ‘इश्क़’ रिलीज हो गया है। इसमें दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के प्यार में एक्ट्रेस महिमा सिंह पड़ गई हैं, लेकिन वो उन पर शक करती दिख रही हैं। साथ ही दोनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हो रही है। दरअसल, ये मामला कोई रियल का नहीं है रील का है। इनका लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘इश्क़’ रिलीज किया गया है, जिसमें इनके बीच ‘इश्क’ देखने के लिए मिल रहा है। इसमें दोनों ही एक्टर्स प्यारे नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।