छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों से सीधा संवाद करेंगे CM बघेल, Whatsapp ग्रुप में जोड़ने अधिकारीयों को दिए गए निर्देश 

रायपुर। जिलों के पुलिस अधिकारियों और जवानों (Police officers and jawans) से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) सीधे संवाद (conversation) करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री संवाद (Chief Minister’s Dialogue) के नाम से हर जिले में आधिकारिक ग्रुप (official group) बनाया जायेगा। छत्तीसगढ़ संवाद इसे हैंडल करेगा।

सूबे के खुफिया चीफ डाक्टर आनंद छाबड़ा (Intelligence Chief Dr Anand Chhabra) ने पुलिस महानिरीक्षकों (Inspector General of Police) और पुलिस अधीक्षकों (superintendents of police) को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। व्हाट्सएप संदेश (whatsapp message) में उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री संवाद के नाम से आधिकारिक ग्रुप बनाए जाने हैं। इन ग्रुप के माध्यम से मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करना चाहते हैं। आपके अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री संवाद ग्रुप मे अधिक से अधिक संख्या मे पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस तरह बनाए जायेंगे ग्रुप:

1. जिला स्तर का ग्रुप छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिस के नाम से ग्रुप का लिंक बनाकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के watsapp नंबरों पर भेजा जाएगा एवं उन्हें ग्रुप admin बनाया जाएगा।

2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने जिलों के सभी CSPs/SDOPs/ उप पुलिस अधीक्षकों को उस ग्रुप मे जोड़ेंगे एवं admin बना देंगें।

3. SDOPs अपने थानों के TI /SI/ASI/Constables/आरक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों को जोड़ते जाएंगे।

4. उनको जोड़ने हेतु भेजे गए लिंक का प्रयोग भी किया जाता सकता है ताकि उस लिंक पर क्लिक कर सीधे जुड़ सकें।

5. ग्रुप की मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ संवाद से सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का एक ग्रुप बनाया जाएगा।

6. एक से अधिक ग्रुप की आवश्यकता होने पर राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग ग्रुप मे जानकारी देंगे इस पर छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा तत्काल ग्रुप बनाकर भेज दिया जाएगा एवं सूचित किया जाएगा।