व्यवसायी के घर से 10 लाख की चोरी:होली पर परिवार सहित गए थे पैतृक गांव

अंबिकापुर 20 मार्च (वेदांत समाचार)। ही चोरों ने होली की रात एक व्यवसायी के मकान में भी हाथ साफ कर दिया। व्यवसायी अपने परिवार सहित झारखंड में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वारदात की सूचना शनिवार को पड़ोसियों ने दी। इसके बाद वह लौटे तो देखा कि घर के अंदर लगे हर जगह के ताले टूटे हुए थे। चोर वहां से 10 लाख का माल ले गए थे। यह वारदात भी गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। इसी इलाके में सांसद रामविचार नेताम के बंगले में भी चोरी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, नमनाकला पावर हाउस निवासी व्यवसायी चंद्रसेन तिवारी जनरल स्टोर का संचालन करने हैं। उनका बेटा चोलामंडलम में काम करता है। वह 17 मार्च को झारखंड के ग्राम उटारी में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। एक दिन बाद 19 मार्च की सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर बताया कि मकान के मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इस पर व्यवसायी परिवार सहित शाम को अंबिकापुर लौट आए।

जब वह अपने घर पहुंचे और अंदर गए तो देखा कि मेन गेट के साथ ही दो कमरे के ताले भी टूटे हुए थे। अंदर बेडरूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बेड के ड्रॉर में रखे थे, जो गायब हैं। हालांकि पुलिस इसे करीब 6-7 लाख की चोरी बता रही है। वहीं ASP विवेक शुक्ला का कहना है कि चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है।