भारतीय जनता पार्टी बालकोनगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न


कोरबा,15 मार्च (वेदांत समाचार)। भारतीय जनता पार्टी बालकोनगर मंडल की कार्यसमिति बैठक उत्सव वाटिका में संपन्न हुई। इसमें कुशाभाऊ ठाकरे बूथ विस्तारक कार्ययोजना पर चर्चा हुई एवं आजीवन सहयोग निधि संग्रह को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं जिले के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, मंडल प्रभारी राजेन्द्र राजपूत,जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर,मंडल महामंत्री एवं

पार्षद लुकेश्वर चौहान, पार्षद गंगाराम भारद्वाज,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष व्यासमुनि मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जे एन दुबे, अनुसूचित जनजाति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल मरावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा,कोषाध्यक्ष रामनाथ ओझा,मंडल मंत्री ईश्वर साहू, मंडल मंत्री छेदीलाल साहू, मंडल मंत्री कीर्तन राठौर,मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी,महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्चना रुनिझा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बल्लू तिवारी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद नर्मदा लहरे,अनु.जन.जा. मोर्चा अध्यक्ष मोंटू उइके, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश धीवर ,सी. एल. साहू,भगत विश्वकर्मा एवं सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक,सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।