KORBA:तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, 5 लोग घायल

कोरबा,11 मार्च (वेदांत समाचार)। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, किसी को ज्यादा गंभीर चोंटें नहीं आई है। पिकअप में 10 से 15 महिला सवार थे। सभी शादी कार्यक्रम के बाद अपनी बेटी का चौथिया लेने उसके ससुराल कोरबा गए थे। घटना कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र के दोनासागर गांव के रहने वाले इतराराम पटेल के बेटी की शादी कोरबा जिले के सराईपाली बोइदा में हुई है। 9 मार्च को लड़के वाले बारात लेकर उसके गांव आए थे। इसके बाद गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग चौथीया लेने परिवार सहित अपनी बेटी के ससुराल गए थे। परिवार की 10 से 15 महिलाएं और लड़कियां पिकअप क्रमांक CG10 BE 4712 से गए थे। सभी शुक्रवार की सुबह पिकअल में सवार होकर लौट रहे थे। तभी पाली क्षेत्र के बोइदा मेन रोड के पास तेज रफ्तार पिकअप सुबह करीब 9.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में परिवार की पांच महिलाएं और लड़कियां घायल हो गईं।