जांजगीर-चाम्पा में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा,23 सितंबर (वेदांत समाचार)। थाना जांजगीर पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी करम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और 15 राउंड गोलियां बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में की गई।

आरोपी करम सिंह पिता शेर सिंह निवासी रामनगर दारू भट्टी के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोरबा को मुखबीर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर और गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एक बड़ा कदम है।