मनरेगा से संसाधन लेकर महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना होगा : टी एस सिंहदेव

कोरिया ।  महात्मा गांधी नरेगा के तहत काम करने वाली महिला श्रमिकों को अपने और अपने परिवार के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए खुद पहल करनी होगी। हमारे प्रदेश का मान तभी बढ़ेगा जब प्रत्येक महिला श्रमिक अपने लिए स्वरोजगार की राह बनाकर एक निश्चित आय प्राप्त करने लगे। इसके लिए जरूरी है कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत बनने वाली व्यक्तिगत परिसंपत्तियों का लाभ लेकर महिलाएं स्वालंबन की दिशा में आगे आएं। उक्ताशय के विचार प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने वर्चुअल उद्बोधन के दौरान व्यक्त किए। आज राज्य स्तर पर महिला श्रमिकों के सम्मान का एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव की उपस्थिति में जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कोरिया जिले के पांच महिला श्रमिकों को सम्मान पत्र प्रदान किए। इस वर्चुअल सम्मान कार्यक्रम के दौरान सिंहदेव ने कहा कि आप सभी की उन्नति से ही समाज की उन्नति संभव है। उन्होने विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से मनरेगा की परिसंपत्ति बनने के बाद किए जा रहे स्वरोजगार की विस्तार से जानकारी लेकर सभी का उत्साहवर्धन भी किया।

राज्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुरूप महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आइकॉनिक वीक मनाया जा रहा है। महिलाओं के योगदान को समर्पित इस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को निजी भूमि में परिसंपत्तियों से आजीविका के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बाद अपने परिवार के लिए बेहतर करने वाली पांच महिलाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। एनआईसी कक्ष में संपन्न हुए आयोजन में उन्हे जिला पंचायत की अध्यक्ष  रेणुका सिंह ने प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया और उनके मनरेगा कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है ताकि उन्हे हर माह एक निष्चित आय का साधन मिल सके।

जब महिला के हाथों में पैसे रहेंगे तो वह अपने परिवार को सही दिशा और दशा दे सकेगी। इस आयोजन के दौरान जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें सोनहत ग्राम पंचायत की मानकुंवर पति अमरसिंह,  मानमती पति धनसिंह चकड़ंड की मनरेगा महिला श्रमिक प्रमिला पति लखन कुती पति महेन्द्र और ग्राम पंचायत रजौली की शीलाबाई पति नच्चू शामिल रहीं। समारेाह के दौरान राज्य स्तर से अपर आयुक्त अशोक चैबे, संदीप सिहं चैधरी सहित अन्य अधिकारी और जिले के एनआईसी कक्ष में  उप संचालक पंचायत ऋतु साहू के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।