Kartik Aaryan से शादी करने के लिए इस फैन ने दिया 20 करोड़ का ऑफर, एक्टर का जवान सुनकर चौंक जाएंगे आप

डेस्क  कार्तिक आर्यन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। जिनको उनकी एक्टिंग और हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसे उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद करते है। अब इसी बीच कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर उनके साथ बाल कलाकार इनायत वर्मा नजर आ रही है।

इंट्राग्राम के वीडियो में इनायत वर्मा कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका का मशहूर डायलॉग बोलती नजर आ रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा कि, क्यूटेस्ट अर्जुन पाठक। सोशल मीडिया पर फैस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके है।

वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, अच्छा मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी। इस पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि, कब? और साथ में हंसने वाली इमोजी भी बनाई। इसके बाद कार्तिक आर्यन एक बार और रिप्लाई करते हुए लिखा कि, बोली लगाना शुरू करें।

i