Vedant Samachar

BREAKING : र्माणाधीन मकान में करंट का कहर, 5 वर्षीय मासूम की मौत बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे…

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 28 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। बच्चे की मौत के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, रोजी-मजदूरी करने वाला रमेश सिंह अपने परिवार के साथ एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहा था, जहाँ नहाने के दौरान उसकी 5 वर्षीय बेटी खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई।

बच्ची को तड़पता देख उसे बचाने की कोशिश में पिता रमेश और उसकी पत्नी भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हालांकि, आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला अस्पताल में आक्रोशित और गमगीन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची का शव लेकर चले गए।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों को समझाइश देकर दोबारा अस्पताल लाया गया, जिसके बाद शव का पीएम संपन्न हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान में हुकिंग के जरिए सीधे बिजली ली जा रही थी, जो इस हादसे का मुख्य कारण बनी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस जानलेवा लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article