बिलासपुर,25 मार्च (वेदांत समाचार) : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत डगनिया खैरा में रेत के अवैध परिवहन के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक खारुन नदी से ट्रैक्टर में रेत लोड कर परिवहन कर रहा था, तभी अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। दुर्भाग्यवश, गिरते ही वह अपने ही ट्रैक्टर के भारी-भरकम पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही सांसे थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
