नई दिल्ली, 21 मार्च । टी.एन. नटराजन ने सरकारी क्षेत्र की दिग्गज स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वाणिज्यिक) का पदभार संभाल लिया है। सेल की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्टील उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और विक्रय के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक के कार्य के अपने अनुभव के साथ श्री नटराजन ने गुरुवार को यह जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 1993 में एक ‘प्रबंधन प्रशिक्षु’ के रूप में सेल में शामिल हुए और विनिर्माण परिचालन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और रणनीतिक विपणन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी।
