Vedant Samachar

कम बजट में बेस्ट डील! Hero की ये बाइक दे रही जबरदस्त माइलेज, कीमत ₹57,000

Vedant Samachar
3 Min Read

अगर आप एक सस्ती और रोजाना काम के लिए एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 100 सीसी बाइक Hero HF आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. इस बाइक की खास बात ये है कि इसके ज्यादातर वेरिएंट्स में इंजन और बेस स्ट्रक्चर एक जैसा ही मिलता है. यानी आप सस्ता मॉडल लें या थोड़ा महंगा, चलाने का एक्सपीरियंस लगभग समान रहेगा. फर्क सिर्फ फीचर्स और कीमत का होता है.

Hero HF कीमत
अगर इंजन की बात करें तो Hero HF में 97.2cc का इंजन मिलता है जो करीब 8hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर में स्मूथ राइड के लिए काफी अच्छा माना जाता है. रोज ऑफिस जाने या छोटे-मोटे कामों के लिए ये बाइक बढ़िया रहती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹56,000 से ₹60,000 के बीच है

HF Deluxe All-Black कीमत
अब इसके वेरिएंट्स की बात करें तो सबसे किफायती मॉडल HF Deluxe All-Black है. इसकी कीमत 57,657 रुपए है. इसमें केवल किक-स्टार्ट मिलता है. लुक सिंपल है, लेकिन ट्यूबलेस टायर और बड़ा फ्यूल टैंक इसे उपयोगी बनाते हैं.

HF 100 कीमत
इसके बाद HF 100 आती है. इसकी कीमत 59,839 रुपए है. इसमें ट्यूब टायर और थोड़ा छोटा फ्यूल टैंक मिलता है. फीचर्स लगभग वही हैं, बस रंगों के विकल्प ज्यादा मिलते हैं.

HF Deluxe Kick वेरिएंट कीमत
HF Deluxe Kick वेरिएंट में आपको और ज्यादा कलर ऑप्शन मिल जाते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार बाइक चुन सकते हैं. इसमें भी इंजन और फीचर्स लगभग समान रहते हैं. इसकी कीमत 61,457 रुपए है.

HF Deluxe Self कीमत
अगर आप ज्यादा सुविधा चाहते हैं, तो HF Deluxe Self एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी कीमत 66,664 रुपए है. इसमें सेल्फ-स्टार्ट के साथ किक-स्टार्ट भी मिलता है, जिससे बाइक स्टार्ट करना आसान हो जाता है. सबसे ऊपर HF Deluxe i3S वेरिएंट आता है, जिसमें i3S तकनीक दी गई है। यह फीचर ट्रैफिक में बाइक को खुद बंद और चालू करके पेट्रोल बचाने में मदद करता है.

Share This Article