गरियाबंद, 17 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के जंगल क्षेत्र में एक खतरनाक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह महुआ संग्रहण करने गए एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद वनमंडल के परसुली परिक्षेत्र अंतर्गत कोचई मुड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय पुराणिक (पिता सूघो राम यादव) सुबह करीब 6 बजे अपनी पत्नी के साथ घर के पास जंगल में महुआ बीनने गया था। उसकी पत्नी थोड़ी दूरी पर महुआ इकट्ठा कर रही थी, तभी अचानक भालू ने पुराणिक पर हमला कर दिया।
