महिला दिवस पर सम्मानित होंगी प्राचार्य प्रियंका

कोरबा। सकारात्मक सोच व दूरदर्शिता जिनके विचारों में होती है उनके लिए कोई भी कार्य असम्भव नही होता, सच्चे मन व नि:स्वार्थ भाव से किया गया। प्रत्येक कार्य उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्य ही होता है तथा समाज उन्हें ही अपना लीडर बनाता है। इन्ही विचारों से अभिभूत एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुडा की प्राचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता को आगामी 6 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर को भारत के शीर्ष स्कूल प्रतिनिधियों के बीच नेतृत्व की श्रेणी तहत वर्ष का राष्ट्रीय प्रभावशाली प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि 24 वर्ष के शिक्षकीय अनुभव को फलीभूत करने का वास्तविक समय अब आया है जब सर्वथा अभावग्रस्त विद्यार्थियों के लिए उन्हें कुछ अच्छा करने का अवसर मिला है। डॉ. गुप्ता ने सामाजिक, शैक्षिक तथा नवीन शिक्षकीय तकनीकों का प्रयोग कर विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 5 रेटिंग अवार्ड दिलाया जो उनके कर्मठ व सशक्त होने का मिशाल कायम करता है। उनके द्वारा किये कार्यो के फलस्वरूप राष्ट्रव्यापी प्रशिक्षण संस्था सी ई डी फाउंडेशन के द्वारा उन्हें नेतृत्व की भूमिका में महिलाएं श्रेणी के शिक्षा में प्रभावशाली महिलाएं पुरुस्कार से 6 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समानित किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्था सी ई डी फाउंडेशन पूरे राष्ट्र स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण देने हेतु प्रतिबद्ध है। जिसमे प्रशिक्षिका के रूप में डॉ. गुप्ता रही। आवार्ड के लिए चयनीत होने पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के पालकों ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित प्राचार्या हमारे बीच अपनी नि:स्वार्थ सेवा के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके जैसा मार्गदर्शक व दिशानिर्देशिका के हाथों हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित मानते है व इसमें तनिक भी संदेह नही है कि हमारे बच्चे शिक्षा के सभी आयामो को प्राप्त करेंगे। इस पुरस्कार के लिए सभी ने डॉ. प्रियंका गुप्ता को बधाई ज्ञापित करते हुए सदैव ही शैक्षकीय क्षेत्र के विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान देते रहने की अपील की है।