Vedant Samachar

निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों में डामरीकरण हेतु शासन से राशि स्वीकृति मिली

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा 11 मार्च 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि शासन द्वारा कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है। स्वीकृति मिलने पर श्रीमती राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा की ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है। विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इन सड़कों के डामरीकरण को मिली स्वीकृति

सुनालिया ब्रिज से पावर हॉउस रोड फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख, पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख, कोसाबाड़ी जोन के जैन चैक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख, घंटाघर से कोसाबाड़ी चैक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख रूपये की स्वीकृति मिली।

Share This Article