पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर JANJHGIR  में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी PETROL PUMP EMPLOYEE की करंट CURRENT  लगने से जलकर मौत हो गई। कर्मचारी पंप पर ही लोहे की मेज पर चढ़कर झंडा लगा रहा था। तभी 11केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से उठवाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने अकलतरा-बिलासपुर AKALTRA BILASPUR रोड पर जाम लगा दिया है। आरोप है कि पंप मालिक के इशारे पर परिजनों को बिना सूचना दिए शव हटाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव निवासी आशीष कुमार निर्मलकर (25) बिलासपुर रोड स्थित जुनेजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पंप पर झंडा लगाने लोहे की सीढ़ी जैसी टेबल पर चढ़ा। झंडा लगाने के दौरान ऊपर से गई 11 केवी के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और उसका शरीर जलने लगा। पैर और अन्य हिस्से अलग होकर गिर गए और उसकी मौत हो गई।