Vedant Samachar

Accident News: रफ्तार का कहर ट्रैक्टर का पहिया निकलते ही हुआ भयावह एक्सीडेंट युवती की मौत 4 घायल…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,11 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बोईरगांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेंगराही के कुछ लोग मजदूरी का काम करने ट्रैक्टर से बोईरगांव गए थे। काम खत्म कर लौटते समय बोईरगांव के चट्टान पारा मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का आगे का चक्का निकल गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रैक्टर में ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। घटना में भोथा निवासी 22 वर्षीय युवती अनिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पूरा मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के बोईरगांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article