मनेन्द्रगढ़ ,11 मार्च (वेदांत समाचार)। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ स्थित ईदगाह के पास NH- 43 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG16 CU 3451) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक की पहचान 17 वर्षीय चांद खान पुत्र कयूम खान के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 1 लोको, मनेन्द्रगढ़ का निवासी था।
चांद खान स्थानीय गैरेज में काम करता था और प्रतिदिन की तरह अपने काम पर जा रहा था। यह घटना मौहारपारा के पास NH-43 पर हुई। सामने से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने स्वयं सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि, जो युवक था मोहमद चांद जो अपने घर से गैरिज काम करने के लिए जा रहा था तभी अरब बाबा के पास एनएच पर एक ट्रक जो तेज व लापरवाही पूर्वक इसे ठोका जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसमे गाड़ी को जप्त कर लिया गया और अभी ड्राइवर फरार है जिसमे पतासाजी की जा रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि ट्रक रौंग साइड से लेकर आ रहा था। ये गाड़ी केल्हारी की है वही मृतक नाबालिक था। वही लगातार हमारे द्वारा एमबी एक्ट के तहत कार्यकाही की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी । वही ट्रक के खिलाफ 106 बीआरएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।