Vedant Samachar

जेसीआई कोरबा सेंट्रल- जेसीआरटी विंग द्वारा महिला दिवस पर ‘She Shines’ शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,11 मार्च (वेदांत समाचार) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर JCI Korba Central – JCRT Wing द्वारा “She Shines” शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होटल गणेश इन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति, गरिमा और उपलब्धियों का सम्मान करना था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा प्रिंस जैन रहीं, जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती नूतन विश्वकर्मा द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष मेंटल डिटॉक्स ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को मन को शांत रखने, तनाव को कम करने और जीवन में सकारात्मकता अपनाने के महत्वपूर्ण तरीके बताए। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर – JCRT नेहा मोदी द्वारा किया गया, जिसमें पूरी LGB टीम और प्रेसिडेंट अंशु अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। सभी के समर्पण और प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम की खुशी को और बढ़ाते हुए हमारे Founder एवं JCRT President आभा अग्रवाल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे यह अवसर और भी खास बन गया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पैम्परिंग स्टॉल्स भी लगाए गए, जिनमें नैल आर्ट, हेड मसाज और कासा थाई लेग मसाज थेरेपी शामिल थे, जिससे महिलाओं को आराम और रिफ्रेश होने का अवसर मिला। पूरे कार्यक्रम में मस्ती भरे खेल, संगीत, नृत्य, हंसी-खुशी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया गया, जिससे वातावरण अत्यंत आनंदमय बन गया। कई Past Presidents और हमारे सदस्यों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। सचिव रजनी अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल और यादगार बनाने के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘हम सबने मिलकर नारी शक्ति का उत्सव मनाया — क्योंकि जब एक महिला चमकती है, तो पूरा संसार रोशन हो जाता है।’

Share This Article