Vedant Samachar

RAIPUR CRIME : तलवार लहराकर लोगों को आतंकित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,06 मार्च (वेदांत समाचार)। रायपुर के ताजनगर क्षेत्र में धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने और आतंकित करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च को रायपुर के ताजनगर इलाके में कुछ युवकों द्वारा तलवार लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज खान (24 वर्ष) पिता शेख जमलुद्दीन निवासी तक नगर पंडरी पुलिस चौकी के पास, थाना सिविल लाइन, दुर्गेश साहू उर्फ जरहा (26 वर्ष) पिता देवानंद साहू निवासी काली नगर पुलिस चौकी के पास, थाना सिविल लाइन तथा नंदन राय (40 वर्ष) पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय निवासी पंडरी गांधीनगर, चंद्राकर किराना स्टोर के पास, थाना सिविल लाइन शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार तलवार भी बरामद की है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share This Article