कानपुर में मुख्यमंत्री भूपेश की हुंकार, “क्या पंडित जवाहर लाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी जवाब देने आएंगे?”

कानपुर13 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों उत्तरप्रदेश प्रवास पर हैं, उत्तरप्रदेश के कानपुर में वे दूसरे चरण के मतदान के पहले गोविन्द नगर, किदवई और सिकंदरा में प्रचार किया। भूपेश बघेल ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने कहा, वर्ष 1989 से कानपुर के इस क्षेत्र में विकास अवरुद्ध है।

भूपेश बघेल ने कहा, किसानों को दाम नहीं मिल रहा है, रोजगार की समस्या है। आजकल प्रधानमंत्री विपक्ष से सवाल नहीं करते। तंज कस्ते हुए भूपेश बघेल ने कहा, विपक्ष से सवाल करना भी नहीं चाहिए। जो सत्ता में रहते हैं, उनसे सवाल किया जाता है। प्रधानमंत्री विपक्ष से भी सवाल नहीं कर रहे, वो सवाल कर रहे हैं, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू से, स्व. इंदिरा गांधी से। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, देश में विकास का नींव रखा। ऐसे पंडित जवाहर लाल नेहरू से सवाल करते हैं। भूपेश बघेल ने पूछा क्या वे जवाब देने आएंगे?

भूपेश बघेल ने कहा, आज दुर्भाग्य की बात है, जिस जवाहर लाल नेहरू देश में औद्योगिकीकरण किया, सवाल तो ये है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे बेच क्यों रहे हैं। प्रधानमंत्री स्टील प्लांट बेच रहे, पावर प्लांट बेच रहे, रेलवे स्टेशन बेच रहे। एयर इंडिया बेच दिए। सब तो जवाहरलाल नेहरू ने बनवाया था। सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि इन सम्पत्तियों को बेच क्योँ रहे हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाओं को उत्तरप्रदेश में भी शब्दशः लागू करने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि देश के 5 राज्यों में कांग्रेस भाजपा को धूल चाटने कि बात कह रही है, लेकिन देश में कांग्रेस और भाजपा के चुनावी जीत के दावे कितने सफल होते हैं ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा।