प्रदेश कार्यकर्ताओं ने समाजरत्न एवार्ड मिलने पर प्रकाश अनंत का किया सम्मान

राजनांदगांव, 13 फरवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनन्त का विभिन्न जगहों पर अलग अलग मुलाकात कर लगातार बधाई दी जा रही हैं। ग्लोबल स्कोलर्स फाउंडेशन द्वारा पुणे महाराष्ट में 6 फरवरी 22 को राष्ट्रीय सेमिनार में छत्तीसगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रकाश अनंत को समाजरत्न एवॉर्ड से सम्माननित किया हैं।


पुणे से वापसी पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष नवीन साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पर बाजे गाजे, फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद गृह निवास वापसी पर बेमेतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा मारो ग्राम पंचायत के विश्रामगृह में पूरे जोश, उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इसी तारतम्य में आज जिला राजनांदगांव, जिला बालोद एवं जिला कवर्धा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा लालबाग हॉटल में सामूहिक रूप से केक काटकर एवं फूलमाला के साथ स्वागत किया गया।


जिसमें मुख्य रूप से राजनांदगांव से विक्की पटेल प्रदेश महासचिव, राजेश गोवानी प्रदेश महासचिव इंटक, लक्ष्मण बघेल, विक्रम सोनी जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, शाबिर हुसैन जिला अध्यक्ष कवर्धा, गिरधर पटेल जिला अध्यक्ष बालोद, पाली से राजेश डोंगरे, कमल दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने सम्मान किया। प्रकाश अनन्त ने छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आभार जताया है।