CG ACCIDENT : महिला को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही महिला की हुई मौत

गरियाबंद, 04 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले से आज सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ देवभोग के डूमरबहाल गांव में एक महिला को पिकअप ने कुचल दिया। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है। देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज सुबह की है। गांव की 49 वर्षीय महिला मथुरा बाई नहाने के लिए तालाब जा रही थी, इसी बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गई है। थाना प्रभारी बसंत बघेल ने आगे बताया कि वाहन बाजाड़ी गांव का है। जिसे डूमरबहाल का युवक चला रहा था। पुलिस ने वाहन क्रमांक CG-04ZD 1122 को चालक सहित गिरफ्तार कर लिया है।