सांसद राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी में कांकेर वैली सीताफल परियोजना का अवलोकन किया…

रायपुर 03 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। सांसद राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी में कांकेर वैली सीताफल परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने कांकेर जिले में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने की तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि सीताफल को अच्छी आमदनी का जरिया बनाना प्रशंसनीय कार्य है। विकास प्रदर्शनी के स्टाल में सतीश मिश्रा ने बताया कि जिले में इससे  5000 परिवारों को इससे रोजगार मिल रहा है। इन परिवारों को 62 लाख रुपये की आमदनी हुई है।