Vedant Samachar

कूनो में ख़ुशी की लहर : मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को दिया जन्म…

Vedant Samachar
2 Min Read

कूनो,18 फरवरी । मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता बताया है।

भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर कूनो में तीन नए शावकों का जन्म एक नया अध्याय है। यह भारत में चीतों का नौवां सफल प्रसव है। इन नए शावकों के साथ देश में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 और कुल चीतों की संख्या 38 हो गई है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि हर नया जन्म ‘प्रोजेक्ट चीता’ की नींव को और मजबूत करता है। यह वन विभाग के फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सा टीमों की चौबीसों घंटे की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विशेषज्ञों के अनुसार, गामिनी का यह दूसरा प्रसव है और इससे कूनो में चल रहे चीता संरक्षण अभियान को नई मजबूती मिली है। वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणकर्ताओं के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय मानी जा रही है। ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत में चीतों को पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक प्रयास जारी है, और हर सफल जन्म इस मिशन को नई ऊर्जा दे रहा है।

Share This Article