गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा जन स्वास्थ्य केन्द्र गनियारी को सहयोग


बिलासपुर 29 जनवरी (वेदांत समाचार)। समाज सेवा व पर उपकार के लिए संकल्पित श्रद्धा महिला मंडल ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाते हुये मदद कीं भावना से जन स्वास्थ्य केन्द्र गनियारी के प्रशासनिक विभाग से सम्पर्क किया तथा मरीजों की आवश्यकताओं की जानकारी ली।


दिनांक 29-01-2222 को श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चौधरी, श्रीमती रीता पाल के मार्ग दर्शन में स्वास्थ्य केन्द्र के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के मरीजों के लिए 200 पेटीकोट, 200 बाबासूट, 200 बेबी ब्लैंकेट, 200 बेबी स्बेटार, मोजा,टोपी प्रदान किये। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रद्धा महिला मंडल की कल्याण सचिव श्रीमती संगीता कापरी,सचिव श्रीमती बबिता चन्द्रा, श्रीमती डोलन डे, श्रीमती शालू साहू, श्रीमती सुस्मिता मांझी,श्रीमती अर्पणा द्वीदी, श्रीमती प्रभा चौधरी का विशेष योगदान रहा।