पर्वतारोही रोहित झा ने जिले सहित प्रदेश को किया गौरवान्वित, गणतंत्र दिवस पर 14300 फिट की पर्वत शिखर पर 280 फिट का फहराया तिरंगा…बनाया विश्व रिकॉर्ड

राजनांदगांव, 29 जनवरी (वेदांत समाचार)। राजनांदगांव जिले के पर्वतारोही रोहित झा ने एक और कीर्तिमान रच कर राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर 14300 फिट की पर्वत शिखर पर 280 फिट का तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के मणिकंण जिले में स्थित रोरंग लेक ट्रेक पर आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर के 22 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस टीम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही रोहित कुमार झा ने किया। रोहित झा पहले भी कई ट्रेक को लीड कर चुके हैं। रोरंग पर्वत की चढा़ई के लिए रोहित कुमार झा अपनी टीम के साथ देशभक्ति के जज्बे से लगे रहें और 14300 फीट की उंचाई पर 280 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। छतीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रहने वाले रोहित झा और उनके 21 साथी ने गणतंत्र दिवस के इस इस किर्तीमान को रचने में सफलता हासिल की है।

रोहित झा इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन, व कन्यादान फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य भी है। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित इस विश्व रिकार्ड को बनाने के दौरान रोहित झा ने संस्कारधानी राजनांदगांव का परचम भी लहराया है। -20 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी इस पर्वतारोहियों के हौंसले बुलंद रहे।