बड़ी खबर : बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए राहुल गांधी को भेजा आधिकारिक आमंत्रण

रायपुर 28 जनवरी (वेदांत समाचार)। राज्य शासन द्वारा बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए श्री राहुल गांधी को आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया है। उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी होना शेष है।

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा दिनांक 3 फ़रवरी 2022 को राज्योत्सव स्थल, रायपुर से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे ‘सेवाग्राम’ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।