Vedant Samachar

रोहित शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान क्यों दिखाया बाइसेप्स? ये है मामला

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,12फरवरी : टीम इंडिया इन दिनों सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उस टाइटल को डिफेंड करने में जुटी है, जो उसे रोहित शर्मा ने दिलाई थी. भारत ने रोहित की कप्तानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. भारत को T20 चैंपियन बनाने के तुरंत बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. अब जब सूर्यकुमार यादव एंड कपनी चैंपियन के उस तमगे को T20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंड करने में लगी है तो इस बीच इधर रोहित शर्मा ICC के इवेंट में इंटरव्यू देते दिखे. रोहित का इंटरव्यू केविन पीटरसन कर रहे थे, जहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने उन्हें अपना बाइसेप्स दिखाया.

रोहित ने क्यों दिखाया बाइसेप्स?
सवाल है कि भारतीय क्रिकेट के हिटमैन को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उनसे ऐसा क्या पूछ लिया कि उन्होंने उन्हें अपना बाइसेप्स ही दिखा दिया? दरअसल, ICC इवेंट में उस इंटरव्यू के वक्त जो कुछ भी वो मजाकिया लहजे में देखने को मिला. रोहित ने केविन पीटरसन को अपना बाइसेप्स दिखाया था उनकी तारीफ में दिखाया था.

रोहित शर्मा ने केविन पीटरसन से कहा- मेरा बाइसेप्स देखिए और फिर अपना देखिए. आप 100 मीटर के छक्के लगा सकते हैं जबकि मैं 70 मीटर ही मार सकता हूं, जो कि सिर्फ बाउंड्री पर लगी रस्सी के बाहर जाकर गिरेगी.

एक ओवर में कितने छक्के मारे? रोहित शर्मा भूले
इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा एक सवाल के जवाब में खुद का ही रिकॉर्ड भूल जाते हैं. केविन पीटरसन उनसे पूछते हैं कि उन्होंने आज तक एक ओवर में सबसे ज्यादा कितने छक्के लगाए है? इस सवाल के जवाब में रोहित पहले 3 कहते हैं. मगर पीटरसन उसे सही करते हुए उन्हें बताते हैं कि 3 नहीं बल्कि 4 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा ने एक ओवर में 4 छक्के लगाने का कमाल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था.

Share This Article