नई दिल्ली, 12 मई : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने एक्शन ले लिया है. उन पर कार्रवाई पंजाब और दिल्ली के बीच खेले मुकाबले के बाद की गई. इस कार्रवाई के बाद अक्षर पटेल भी अब IPL 2026 के उन कप्तानों की जमात में खड़े हो गए हैं, जिन पर BCCI ने पहले एक्शन लिया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ DC के कप्तान अक्षर पटेल स्लो ओवर रेट का शिकार बने हैं, जिसके लिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
जुर्माने के साथ अक्षर पटेल इन कप्तानों के क्लब में शामिल
IPL 2026 में DC के कप्तान अक्षर पटेल का स्लो ओवर रेट से जुड़ा ये पहला मामला है. यही वजह है कि उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा, जो कि इस गलती के लिए कप्तान को मिलने वाली सबसे कम सजा है. अक्षर पटेल से पहले IPL 2026 में श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे कप्तानों पर भी स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है. श्रेयस अय्यर 2 बार इसके शिकार बने हैं.

