मेरी जॉब खतरे में है… IPL 2026 के बीच इस हीरो का सामने आया डर, क्रिकेटर्स की फिटनेस देख घबराया – vedantsamachar.in

मेरी जॉब खतरे में है… IPL 2026 के बीच इस हीरो का सामने आया डर, क्रिकेटर्स की फिटनेस देख घबराया

नई दिल्ली, 12 मई: IPL 2026 के बीच बॉलीवुड के एक फेमस हीरो का डर सामने आया है. उसे क्रिकेटरों के चलते अपनी जॉब गंवाने का डर सता रहा है. हम बात कर रहे हैं रणदीप हुड्डा की, जिन्होंने कई सारी फिल्मों में बतौर हीरो काम किया है तो कुछ फिल्मों में साइड रोल निभाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियों पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेटरों के चलते उनकी जॉब पर खतरा है.

IPL 2026 में कैैच क्यों छूट रहे हैं?
रणदीप हुड्डा ने इरफान पठान और मोहम्मद कैफ के साथ भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस पर बात की. उन्होंने कैफ से पूछा कि क्या वजह है कि IPL 2026 में इतने कैच छूट रहे हैं? मोहम्मद कैफ, जो कि खुद भी अपने समय में एक जबरदस्त फील्डर रहे हैं, उन्होंने हु़ड्डा के सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी से बल्लेबाजी और गेंदबाजी तो हो जाती है लेकिन जब बात फील्डिंग की आती है तो इंन्टेंसिटी हमेशा एक सी नहीं रहती, जिससे कैच छूटते हैं.

मेरी जॉब खतरे में है- रणदीप हुड्डा
कैफ का जवाब सुनने के बाद रणदीप हुड्डा ने माना कि अब क्रिकेटर्स और एक्टर्स में ज्यादा फर्क नहीं रहा. दोनों सेम हो गए. अब एक्टर की तरह क्रिकेट के प्लेयर्स को भी पता है कैमरे पर क्या करना है, कब किस कैमरे में देखना है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी जॉब खतरे में आ गई है.

PBKS vs DC मैच में छूटे 2 कैच
दिल्ली और पंजाब के बीच खेले मुकाबले की बात करें तो उसमें भी 2 कैच छूटे. ये दोनों कैच पंजाब के खिलाड़ियों ने छोड़े. ऐसा दिल्ली की इनिंग के 7वें और 9वें ओवर में हुआ. पहला कैच ट्रिस्टन स्टब्स का अर्शदीप सिंह ने छोड़ा और दूसरा अक्षर पटेल का शेडगे ने.

दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स के खिलाफ 211 रन का लक्ष्य चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबला एक ओवर पहले ही 3 विकेट से जीत लिया. पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे. दिल्ली ने अपने कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्धशतक के दम पर इस मैच में जीत के लक्ष्य को हासिल किया.