[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : बीच सड़क पर महिला ने की ऑटो-ड्राइवर की पिटाई…

CG NEWS : बीच सड़क पर महिला ने की ऑटो-ड्राइवर की पिटाई…

बिलासपुर,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने बीच सड़क पर एक ऑटो ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। घटना अटल आवास के पास की बताई जा रही है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, महिला का आरोप था कि, ऑटो चालक ने मासूम बच्चियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। इसी बात से नाराज़ होकर महिला ने सार्वजनिक रूप से ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, ऑटो चालक भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताता रहा। वह लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।

“थाने चलो” कहकर ले गई साथ

बताया जा रहा है कि कुछ देर हंगामे के बाद महिला “थाने चलो” कहते हुए चालक को उसी के ऑटो में बैठाकर वहां से ले गई। इसके बाद आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। यह स्पष्ट नहीं है कि शिकायत दर्ज हुई है या नहीं।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar