मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस(National tourism day ) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज  राष्ट्रीय पर्यटन दिवस(National tourism day ) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन का देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान  है। इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय सांस्कृतिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों(historical site)को जानने का मौका मिलता है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवनयापन के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अपने प्राचीन धरोहरों को विकसित कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि  प्राकृतिक स्थलों के पर्यटन(tourism ) की दृष्टि से विकास के साथ ही वहां मनोरंजन, ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था कर रिसोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़(chattisgarh ) की पवित्र भूमि में जहां-जहां भगवान श्रीराम वनवास काल में गए उन्हें राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

क्यों मनाया जाता है पर्यटन दिवस

भारत का पर्यटन दिवस 25 जनवरी(january ) को होता है। इस दिन की शुरुआत 1948 में ही हो गई थी, जब देश आजाद होने के बाद भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया।

उद्देश्य(aim )

वैश्विक समुदायों के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक(social ), राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

इस साल की थीम(Theme )

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 आंध्र प्रदेश में “आजादी का अमृत महोत्सव”(“Freedom’s Nectar Festival)के रूप में मनाया जाएगा। 2021 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम ‘देखो अपना देश’ थी।