जगदलपुर, 11 मई (वेदांत समाचार)। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल Pyeevon Spas Plus (Tramadol HCl) के 53 पत्ते (कुल 424 नग) जिसकी कीमत करीब 1.69 लाख रुपये तथा 430 रुपये नगद जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन दीप सिंह उर्फ राजा (27) और मोहित बघेल (23) निवासी जगदलपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम ने मुखबिर सूचना पर हाटकचोरा क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

