BREAKING : अवैध परिवहन कर रहे बिचौलिए से 50 बोरी धान जब्त

अम्बिकापुर ,23 जनवरी (वेदांत समाचार)। एक पिक-अप वाहन से परिवहन कर ला रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान प्रशासनिक अधिकारियों ने जब्त किया। यह मामला मैनपाट जनपद के मेहता पॉइंट का है। इस मामले में जानकारी देते हुए मैनपाट तहसीलदार शशिकांत दुबे ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 7 बजे भ्रमण के दौरान मेहता पोइंट के पास एक पिक-अप में धान बोरी भर कर जा रहा था। शंका होने पर पिक-आप को रुकवाने की कोशिश की गई।

इस पर वाहन चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये दुर्घटना ग्रस्त कर दिया और धान नीचे गिर गया। धान के बारे में पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि नर्मदापुर निवासी बृजेश गुप्ता रायगढ जिले के ग्राम कापू से उक्त धान को ला रहे थे। धान के कागजात की मांग करने पर कोई दस्तावेज नही दे पाए। दस्तावेज के अभाव में 50 बोरी धान अवैध घोषित करते हुए जब्त कर समिति को सुपुर्द किया गया।