अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे खून की कमी वाले मरीजों को रक्त उपलब्ध,हिन्दू क्रांति सेना कोरबा

कोरबा, 23 जनवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में समय-समय पर आवश्यकतानुसार समाज सेवा के कार्यों जैसे कि अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे खून की कमी वाले मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर रक्त सेवा गौ सेवा अस्पतालों सार्वजनिक जगहों में भोजन उपलब्ध कराकर भोजन सेवा इन सभी नेक कार्यो को करने संगठन तैयार कर जनहित में कार्य करने वाले कोरबा के अमर मेहरा को सामाजिक सेवा कार्यो के लिए जिला,राज्य व राष्टीय स्तरीय सम्मान से कई संस्थाओ द्वारा सम्मान प्राप्त है।

इसी सम्मान की कड़ी में 23 जनवरी 2022 को हरियाणा के भिवानी शहर में भारत माता अभिनंदन संगठन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कोरबा के लोकप्रिय समाज सेवक अमर मेहरा को रक्तदान, गौ सेवा,,गरीब व असहाय लोगो के सहायता ,,पर्यावरण संरक्षण व कोरोना काल मे किए गए सेवा कार्यो से कोरोना योद्धा के रूप मे अनुकरणीय सामाजिक सेवाओं के लिए भारत माता सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया..!!


वर्तमान में देश के कई प्रांतों में संगठन से जुड़कर कइयों हजारों नवयुवक देश भक्ति समाज सेवा की भावना से अमर मेहरा की प्रेरणा से बिना किसी लाभ की कामना के कार्य कर रहे हैं।