तीरंदाजी खेल में जिले के बिहाझर बाल आश्रम के 4 खिलाड़ियों का चयन

महासमुंद 23 जनवरी (वेदांत समाचार)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्व.कोदूराम वर्मा स्मृति धनुर्विद्या अकादमी रायपुर का प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें तीरंदाजी खेल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। तीरंदाजी खेल में महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम बागबाहरा के 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं खेल विभाग में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आवासीय अकादमी प्रारंभ करने के लिए दिनांक 11 से 13 अक्टूबर 2021 तक खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल बहतराई, बिलासपुर में आयोजित किया गया था। उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया गया है।